फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Felony of students Union in punjab university campus

सरेआम पुसू छात्र नेता को डंडों से पीटा

Fri, 29 Aug 2014 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Aug 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
Felony of students Union in punjab university campus

पंजाब यूनिवर्सिटी में 5 सितंबर को छात्र काउंसिल चुनाव घोषित हो गए हैं, लेकिन कैंपस में छात्र नेताओं के बीच हंगामा और मारपीट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।

विज्ञापन


कैंपस में चुनाव आचार संहिता लागू होने का डर अभी भी छात्र नेताओं में नहीं लग रहा। वीरवार को सेक्टर-14 पीयू मेन कैंपस में नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) छात्र नेताओं के बीच जमकर मार पिटाई हुई।
विज्ञापन


पुसू नेता की डंडों से सरेआम पिटाई कर दी। घटना के बाद पिटाई करने वाले छात्र नेता फरार हो गए। एनएसयूआई छात्र नेता बिंदू ग्रेवाल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना करीब 12.30 बजे पीयू स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ बीए-बीएड चार वर्षीय विभाग के सामने की है। जानकारी के अनुसार विभाग में एनएसयूआई छात्र नेता बिंदू ग्रेवाल अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार के लिए गए थे।

कक्षा में एनएसयूआई छात्र नेता सिमरनजीत कौर से पुसू समर्थक ने कुछ सवाल पूछ लिया। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से तनातनी शुरू हो गए। कुछ देर बाद ही स्टेट बैंक इंडिया वाली सड़क पर एनएसयूआई चेयरमैन बिंदू ग्रेवाल और उसके समर्थकों ने पुसू नेता सोहन पर हमला बोल दिया।


सोहन को डंडों से बुरी तरह पीटा। पुलिस और पीयू सिक्योरिटी के पहुंचने से पहले ही सभी एनएसयूआई नेता और समर्थक भाग निकले। घायल छात्र को पीयू डिस्पेंसरी ले जाया गया। बाद में बिंदु ग्रेवाल के खिलाफ धारा 323-341 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed