फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ?fci union president murder in jind of haryana

जींद में FCI यूनियन प्रधान की गला रेतकर हत्या

Thu, 14 Jan 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Thu, 14 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
?fci union president murder in jind of haryana

जींद के सफीदों की आदर्श कालोनी में एफसीआई यूनियन के प्रधान की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला। हत्या की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएफएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव मोहम्मदपुर सिकड़ी निवासी रामनारायण साहनी (50) एफसीआई में मजदूरी का काम करता था और यूनियन का प्रधान था।
विज्ञापन


रामनारायण साहनी ने गोदाम के निकट ही आदर्श कालोनी में मकान किराये पर लिया हुआ था और अकेला ही वहां पर रहता है। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि रामनारायण साहनी की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब मकान के अंदर रखे सामान की जांच की तो उसके साथ भी छेड़छाड़ नहीं की। रामनारायण साहनी जिस मकान में रहता था उसके मुख्य गेट पर अंदर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई कि हत्यारे दीवार फांदकर अंदर घुसे और उसके सोते ही पर तेजधार हथियार से हमला किया।

इसके बाद हत्यारे दीवार फांदकर फरार हो गए। एसएफएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए है। मृतक के भाई रामेश्वर ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

सुबह नौ बजे लगा हत्या का पता
मृतक के भाई रामेश्वर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे जब वह अपने भाई रामनारायण साहनी के घर पर गया और उसके घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को सूचना दी गई। जब लोगों ने भी आवाज लगाई और मकान के अंदर से जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तब कुछ लोग ने दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया।

जहां पर रामनारायण का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा है और कमरे की दीवार पर खून के छींटे लगे हुए थे। मृतक के भाई रामेश्वर ने बताया कि उनका परिवार बिहार में रहता है। दोनों भाई शहर में अलग-अलग स्थान पर कमरा किराए पर लेकर काफी समय से रह रहे हैं।

किसी के साथ रामनारायण की रंजिश रही है या फिर कहासुनी हुई ऐसा कुछ उसके सामने नहीं आया। हत्या के तौर तरीके से साफ था कि हत्यारे दीवार फांदकर मकान में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

एफसीआई की यूनियन पर था वर्चस्व
पुलिस के अनुसार रामनारायण सफीदों में 1986 से ही रहता था और सफीदों के एफसीआई गोदाम में मजदूरी करता था और वह बहुत लंबे समय से सफीदों एफसीआई में एफसीआई टू यूनियन का प्रधान भी था। जबकि उसका भाई रामेश्वर एफसीआई वन का प्रधान है। इसलिए एफसीआई की दोनों ही यूनिटों पर दोनों भाइयों का दबदबा रहा है। एफसीआई सूत्रों के अनुसार मृतक रामनारायण एफसीआई का मान्यता प्राप्त मजदूर है और अनाज की गाड़ियों में लोड करने के लिए उन्हें मोटा मेहनताना मिलता था। लंबे समय से यूनियन पर वर्चस्व रहने के चलते कोई न कोई रंजिश हो सकती है।


सफीदों थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि एसएफएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। किसी प्रकार की रंजिश भी अभी तक सामने नहीं आई है। इस मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed