{"_id":"57a351434f1c1bc3762ba451","slug":"father-try-to-kill-daughter-and-committed-suicide-in-ludhiana-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: बेटी को पत्नी बनाकर घर में रखा था, नतीजा बेहद खौफनाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगी: बेटी को पत्नी बनाकर घर में रखा था, नतीजा बेहद खौफनाक
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
murder in love
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान की दरिंदगी की बानगी देखिए। बेटी को ही पत्नी बनाकर रखता था। भेद खुला तो इतना खौफनाक कदम उठाया कि सभी कांप गए। घटना, लुधियाना की है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को पत्नी बनाकर अपने साथ रखा था। जब इस बारे में लोगों को पता चला तो उसने बेटी का गला काटकर आत्महत्या कर ली। सिविल अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक व्यक्ति की पहचान मोहन लाल (45) के रुप में हुई है, जबकि उसकी बेटी की पहचान श्रावणी (21) के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक मोहन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी पूर्वी सौरव जिंदल ने कहा कि मोहन लाल मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। उसकी 1995 में शादी हुई थी।
विवाद के कारण वह पत्नी से अलग हो गया। दोनों की बेटी श्रावणी थी। 2001 में मोहन लाल ने दूसरी शादी कर ली। उससे भी उसकी दो बेटियां थी। करीब आठ महीने पहले मोहन लाल श्रावणी को लेकर महानगर के टिब्बा रोड इलाके में किराए के मकान में रहने के लिए आ गया। उसने श्रावणी के बारे में सभी को बता रखा था कि वह उसकी पत्नी है।

लोगों को शक हो गया था, पत्नी नहीं है वो
हत्या
दोनों किराए के मकान में पति-पत्नी बन कर रह रहे थे। वहीं आंध्र प्रदेश में रहने वाले दोनों के परिजन काफी समय से दोनों की तलाश कर रहे थे। एसीपी सौरव जिंदल ने कहा कि उनके परिजनों को भी दोनों के बारे में पता लग गया था और लोगों को भी शक होने लगा था कि वह पति-पत्नी नहीं हैं।
बुधवार रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो मोहन ने श्रावणी के गले पर तेजधार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मोहन लाल ने सोचा कि श्रावणी की मौत हो चुकी है। उसके बाद उसने खुद की नस काटकर आत्महत्या कर ली। जब दोनों को मकान मालिकों ने देखा तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
जहां मोहन लाल को मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल मोहन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्रावणी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मोहन लाल के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।