फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father suicide in moga

बेटी को इंसाफ न मिला तो जान दे दी

Tue, 30 Sep 2014 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 30 Sep 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
father suicide in moga

अकालसर रोड स्थित एक कारपेंटर बिक्कर सिंह कलसी निवासी कच्चा दोसांझ रोड ने ससुर परिवार की तरफ से सताई बेटी को इंसाफ न मिलने के कारण सोमवार सुबह दुकान पर बने चौबारों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास से मिले खुदकुशी नोट में इस कदम के लिए बेटी के ससुरालियों को जिम्मेदार बताया है। इस खुदकुशी नोट में लुधियाना से विधायक बैंस पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। थाना सिटी पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना सिटी एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी सुखवंत कौर के बयानों पर उसके पति अजय कुमार निवासी कोट मंगल सिंह, अमेरिका रहती सास बिमला रानी, ससुर सुभाष चंद्र और ननद रश्मि के अलावा एक रिश्तेदार वकील और उसके मौसी-मौसा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएचओ ने कहा कि आत्महत्या में विधायक बैंस के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित सुखवंत कौर ने बताया कि उसका विवाह 18 फरवरी, 2009 को अजय से हुआ था। उनके घर एक बेटी ने भी जन्म लिया। पीड़ित ने बताया कि 3 साल से उनकी आपस में अनबन थी। उसकी बेटी उसके ससुर परिवार के पास थी। उनका अदालत में केस भी चल रहा है जो उसके पति ने किया हुआ है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले वह अपनी बेटी को मिलने गईं तो उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बाजू पर चोटों लगने के कारण और सिविल अस्पताल लुधियाना में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना डाबा पुलिस ने केस दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


उन्होंने बताया कि इस बारे में सोमवार को थाना डाबा पुलिस ने उनको बुलाया था और रात उसके पिता बिक्कर सिंह कलसी को फोन पर धमक ी दी गई। इस वजह से उसका पिता पहले ही परेशान था तो रात दी धमकी के कारण वह और परेशान हो गया। घर से सुबह दुकान पर पहुंच कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed