{"_id":"0f16f7309604173d74922bc610c85fd8","slug":"father-shot-gun-by-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप को गोली मार बेटा खुद पहुंचा थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप को गोली मार बेटा खुद पहुंचा थाने
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-36 के वीआईपी एरिए में इकलौते बेटे ने अपने बाप पर 32 बोर की पिस्तौल से दो गोलियां मारी और खुद ही पुलिस थाने में पहुंच गया।
विज्ञापन
पिता केसर सिंह पंजाब के मंडी बोर्ड से चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हुए हैं। घायल पिता केसर सिंह को उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भरती करवाया गया है जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
केसर सिंह को एक गोली पैर पर और दूसरी गोली कंधे पर लगी है। केसर सिंह का परिवार मूल रूप से पंजाब के संगरूर का रहने वाला है वहां पर कई एकड़ जमीन भी है।
सेक्टर 36 थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह के अनुसार बेटे हरविंदर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।