{"_id":"0ac2ed8977507008ad5c62dc3a2756a8","slug":"father-of-girl-caught-eve-teaser","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने वाले को लड़की के पिता ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ करने वाले को लड़की के पिता ने पकड़ा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Nov 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के दिन सेक्टर-22 के एक घर में घुसकर नाबालिग से शारीरिक छेड़छाड़ करने वाले युवक को लड़की के पिता ने पीछा कर पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी अमनदीप के रूप में हुई है। आरोपी यहां पीजी में रह रहा है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-22 निवासी व्यक्ति ने रविवार सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर के बरामदे में रंगोली बना रही थी।
इतने में एक युवक उनके घर के अंदर घुसा और उनकी बेटी से शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर वे जब बाहर आए तो आरोपी अपनी कार सहित वहां से फरार हो गया।
इसके बाद उन्होंने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस पर आरोपी उनसे हाथापाई करने लगा। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया। इसके बाद व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।