फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father of girl caught eve teaser

छेड़छाड़ करने वाले को लड़की के पिता ने पकड़ा

Tue, 05 Nov 2013 11:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
father of girl caught eve teaser
दिवाली के दिन सेक्टर-22 के एक घर में घुसकर नाबालिग से शारीरिक छेड़छाड़ करने वाले युवक को लड़की के पिता ने पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी अमनदीप के रूप में हुई है। आरोपी यहां पीजी में रह रहा है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-22 निवासी व्यक्ति ने रविवार सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर के बरामदे में रंगोली बना रही थी।

इतने में एक युवक उनके घर के अंदर घुसा और उनकी बेटी से शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर वे जब बाहर आए तो आरोपी अपनी कार सहित वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस पर आरोपी उनसे हाथापाई करने लगा। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया। इसके बाद व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed