फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father Murdered His Five Childrens at Jind of Haryana

एक-एक कर पिता ने ही कर दी अपने पांच बच्चों की हत्या, खुलासा पढ़ चौंक जाएंगे आप!

Fri, 24 Jul 2020 12:06 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 24 Jul 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Father Murdered His Five Childrens at Jind of Haryana
पिता ने मार डाले अपने ही पांच बच्चे - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह पहले डिडवाड़ा गांव से लापता हुई सगी बहनों की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके पिता जुम्मादीन ने की थी। इतना ही नहीं जुम्मादीन इससे पहले भी अपने तीन बच्चों की हत्या कर चुका है। आरोपी ने गुरुवार की रात में ही ग्रामीणों के सामने अपना जुर्म कुबूल लिया था, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जुम्मादीन को गिरफ्तार कर लिया था। बच्चों की हत्या का कारण तंत्र विद्या और आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


डिडवाड़ा गांव निवासी जुम्मादीन ने 16 जुलाई को पुलिस को शिकायत में बताया था कि 15 जुलाई की रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। सुबह उठने के बाद पता चला कि उसकी दोनों बेटियां निशा (7) और मुस्कान (11) लापता हैं। इसके बाद 17 जुलाई को उसकी छोटी बेटी निशा का शव गांव से सात किलोमीटर दूर साहनपुर गांव के पास से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर से बरामद हुआ था। उसके तीन दिन बाद बड़ी बेटी मुस्कान का भी शव नहर से बरामद हुआ था। 

विज्ञापन

बच्चियों के शव मिलने के बाद से पुलिस की शक की सूई जुम्मादीन की तरफ घूम रही थी। गुरुवार को जुम्मादीन ने खुद ही गांव के लोगों के सामने अपना गुनाह कुबूल लिया। एएसपी अजीत सिंह शेखावत के अनुसार जुम्मादीन को बेटियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी वह सही तरीके से बयान नहीं दे पा रहा है। उससे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed