फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father murdered his daughter at Rajpura of Punjab

पंजाब: दूसरी जाति के लड़के संग जाने पर पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, अंतिम संस्कार भी किया

Thu, 02 Apr 2020 09:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Father murdered his daughter at Rajpura of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

दूसरी जाति के लड़के के साथ भागने पर बनूड़ के नजदीकी गांव एक निवासी व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय बेटी का कत्ल कर दिया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सूरज निकलने से पहले ही बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता और अज्ञात पर कत्ल का मामला दर्ज लिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुभाष कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसका हरियाणा के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले लड़की उस युवक के साथ भाग गई लेकिन हरियाणा में लॉकडाउन होने के कारण पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवारों को बुलाकर उनका समझौता करवा दिया। आरोपी पिता अपनी लड़की को लेकर घर चला गया और लड़की को कमरे में बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के लड़की के पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर कत्ल कर दिया और सूरज निकलने से पहले ही उसका संस्कार भी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जब उन्हें सूचना मिली तो लड़की के परिजन वहां से फरार हो गए। उन्होंने मृतक लड़की की अस्थियों को इकट्ठा कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed