प्रेम कहानी का दर्दनाक अंतः बाप बोला- तेरे प्रेमी का कत्ल कर आया हूं फिर बेटी को भी मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजीठा में नाराज पिता ने बुधवार को साथियों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी व उसके प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक मजीठा नगर कौंसिल के पूर्व सदस्य के पोते पवन का 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इस कारण किशोरी का पिता काफी आहत था। उसने कई बार अपनी बेटी व उसके प्रेमी को रोका। दोनों पर उसकी बातों का कोई भी असर नहीं हुआ। वह कुछ दिन पहले भी बेटी के प्रेमी को सबक सिखाने के मकसद उसके घर गया था। तब घरवालों ने घर में पवन की बहन शादी का हवाला देकर मामला रफा-दफा कर दिया था।
बुधवार को वह मौका देख कर अपने कुछ साथियों के साथ पवन के घर पहुंच गया। उसने पवन को देखते ही उसकी गर्दन पर तेज धार हथियार से वार कर दिया। पवन के जमीन पर गिरते ही उसने एक के बाद एक कई वार किए।
इसके बाद वह साथियों के साथ अपने घर की ओर आ गया। घर पहुंचते ही उसने अपनी बेटी को कहा कि तेरे प्रेमी का कत्ल कर आया हूं। किशोरी उस समय पशुओं का चारा लेकर बाहर से आ रही थी। उसने तेजधार हथियार से अपनी बेटी पर कई वार कर उसे भी मार डाला।
इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों परिवारों के घरों के बाहर पहरा लगा दिया है। अमृतसर देहाती पुलिस के डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।