फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father Misdeed With Daughter In Hisar

पत्नी के काम पर जाने के बाद पिता दो साल से बेटी के साथ कर रहा था ऐसा काम, धमकियां भी दी

Sun, 07 Jul 2019 02:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Father Misdeed With Daughter In Hisar
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

हिसार के एक गांव में नाबालिग के साथ उसके ही पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां फैक्ट्री में काम पर चली जाती तो उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता। 

विज्ञापन


वह दो साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे धमकी देता था कि यदि किसी को बताया तो वह उसे तथा उसकी मां को जान से मार देगा। पीड़िता का आरोप है कि 22 मई को उसके अंगूठे में चोट लगी हुई थी, जिस कारण वह स्कूल नहीं जा सकी। उसकी मां काम पर चली गई तो उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


उसके बाद वह अपनी मां के साथ नाना के घर चली गई। तीन जुलाई को लौटकर आई तो फिर से उसके पिता ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पूरी बात अपनी मां को बता दी। उसकी मां उसे चार जुलाई को अपने मायके ले गई और पीड़िता के नाना को पूरी बात बताई, जिसके बाद एसपी को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने इस मामले में महिला थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। जांचकर्ता एएसआई सोनू के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)एन,एफ,आई, 506 और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed