फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father Killed Son, Try to Kill Daughter in Bernala of Punjab

‘पति ने मेरे बेटे को मार डाला, अब बेटी को भी नहीं छोड़ेगा’...महिला की आपबीती रुलाने वाली

Thu, 06 Sep 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Thu, 06 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Father Killed Son, Try to Kill Daughter in Bernala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर
महिला एसएसपी के पास पहुंची और दहाड़े मार-मारकर रोने लगी। कहती रही कि पति ने मेरे बेटे को मार डाला और अब वह मेरी बेटी को भी नहीं छोड़ेगा। मामला पंजाब के बरनाला का है। जिला फरीदकोट के गांव मल्लां से अपने बुजुर्ग पिता के साथ यहां एसएसपी कार्यालय पहुंची परमजीत कौर नामक महिला ने अपने पति को बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि वो (पति) उसकी मासूम बेटी की भी हत्या कर देगा। पीड़िता ने अपने बेटे की मौत की जांच कराने की गुहार लगाई है।  
विज्ञापन


मरे बच्चे का मुंह तक नहीं दिखाया
पीड़िता परमजीत कौर ने पुलिस से कहा है कि उसका बेटा न कभी बीमार हुआ और न ही कभी कोई चोट लगी तो उसकी मौत कैसे हो गई। उसके नशेड़ी पति ने उसके बेटे की हत्या की है। मामले को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसे बच्चे का मुंह तक नहीं दिखाया गया। यहां तक कि उसके बच्चे का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। उसने पुलिस को कहा कि जब उसके बेटे की चिता को आग लगाई जा रही थी उसने श्मशानघाट पर मौजूद पंचायत के सामने मौत के कारणों की पुष्टि करने की पुकार भी की थी। लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा और वह अपने पिता के साथ वापस मायके लौट गई।  
विज्ञापन


बेटी को नशेड़ी पति से मुक्त कराने की गुहार
पीड़िता परमजीत कौर ने पुलिस से गुहार लगाई है कि बेटे की मौत की गहराई से जांच की जाए। उसके साथ ही उसकी बेटी खुशप्रीत को उसके नशेड़ी पति के चंगुल से छुड़ाया जाए। उसने कहा कि पहले उसके पति ने उसके बेटे का कत्ल किया, अब उसकी बेटी का भी कत्ल कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को हासिल करने के लिए पति के खिलाफ अदालत में केस विचाराधीन

Father Killed Son, Try to Kill Daughter in Bernala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर
पीड़िता परमजीत कौर की शादी करीब 12 साल पहले जिला बरनाला के भदौड़ कस्बा निवासी रेशम सिंह पुत्र गुलजार सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हुए थे। बेटा भान सिंह जो करीब 11 साल का था और बेटी खुशप्रीत जिसकी उम्र करीब 7 साल है।

उसने बताया कि उसका पति नशे करने का आदि था, रोकने पर उससे मारपीट व लड़ाई-झगड़ा करता था। जिससे दुखी होकर वह अपने पिता अजायब सिंह के पास चली गई थी। पिता पर बोझ नहीं बनते हुए उसने अलग से किराए पर मकान ले लिया था। उसका पति उसके दोनों बच्चों को छीनकर अपने पास ले गया था।

जिसके बाद उसने बरनाला की जिला अदालत में तलाक व दोनों बच्चों को पति के चंगुल से आजाद कराने की केस दायर किया था, जो विचाराधीन है। एसएसपी हरजीत सिंह का कहना है कि परमजीत कौर की शिकायत की जांच कराने की जिम्नेमेदारी डीएसपी (इन्वेस्टीगेशन) को सौंपी गई है। पीड़िता को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। अगर आरोप सही साबित हुए तो आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed