फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father killed one month old girl in Rohtak

बेटे की चाहत में हत्यारा बना पिता, एक माह की दुधमुंही बेटी को डुबो कर मार डाला, ऐसे खुला राज

Sat, 01 Jun 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Father killed one month old girl in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर

एक माह पहले लाखनमाजरा क्षेत्र में घर में रखे पानी के ड्रम में एक माह की बेटी की संदिग्ध हालत में डूबने के मामले का शुक्रवार को लाखनमाजरा पुलिस ने खुलासा कर दिया। पिता ही बच्ची का हत्यारा निकला। बेटी पैदा होने को लेकर पति अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था।

विज्ञापन


घटना वाली रात भी करीब 11 बजे तक दंपति के बीच झगड़ा हुआ। इसके चार घंटे बाद पिता ने पानी के ड्रम में बेटी को डुबो कर मार डाला। इसके बाद सो गया। लाखनमाजरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


लाखनमाजरा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि खरैंटी गांव में एक माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे ड्रम में डूबने से मौत हो गई है। इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में दफना दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बच्ची की मौसी की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि भिवानी के दाग कलां गांव की रहने वाली मुनेश की शादी खरैंटी गांव के ट्रैक्टर चालक नसीब के साथ हुई थी। मार्च में मुनेश ने बेटी को जन्म दिया था। लेकिन नसीब बेटी नहीं चाहता था। वह चाहता था कि उसके परिवार में बेटा हो। इसको लेकर कई बार दोनों में झगड़ा हुआ। 24 अप्रैल की रात भी 11 बजे तक दंपति में कहासुनी हुई।

नसीब ने कहा था कि उसने बेटे को जन्म नहीं दिया, जिसके कारण वह बेटी की हत्या कर देगा। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया और दोनों सो गए। करीब तीन बजे नसीब बेड से उठा और बच्ची को आंगन में ही पानी से भरे रहे ड्रम में डुबो कर मार दिया। 

पुलिस को इन कारणों से नसीब पर हुआ शक 
बच्ची की मौत के बाद उसका पिता लगातार हत्या की बात कह रहा था, जबकि हत्या किसने की, वह नहीं बता पा रहा था। इसी दौरान पुलिस को पिता पर ही शक हुआ। पुलिस लगातार आरोपी पर नजर रख रही थी। पत्नी से दो दिन पूर्व फिर से पति का झगड़ा हुआ तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो नसीब ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

इसके अलावा दूसरा कारण यह रहा है कि जिस स्थान पर पानी का ड्रम रखा था उसकी दूरी बेड से काफी थी। तीसरा कारण पुलिस के सामने आरोपी का बार-बार बयान बदला जाना रहा। कभी रात में 11 तो कभी 12 या फिर 1 बजे पत्नी के साथ सोने की बात कह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed