फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father killed daughter for Honor

ऑनर किलिंगः फोन पर बात कर रही थी बेटी,पिता ने गला घोंट की हत्या

Sun, 24 Jun 2018 07:28 PM IST
ज डेस्क, अमर उजाला, बुढलाडा (मानसा)
ज डेस्क, अमर उजाला, बुढलाडा (मानसा) Updated Sun, 24 Jun 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Father killed daughter for Honor
सांकेतिक तस्वीर
एक छात्रा को फोन पर बात करने की वजह से अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। गुस्साए पिता ने टुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। मामला मानसा के गांव गुरने खुर्द का है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार माता सुंदरी गर्ल्स कॉलेज मानसा में बीसीए सेकेंड ईयर की 19 वर्षीय छात्रा कुलवंत कौर शनिवार देर रात किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान पिता जगतार सिंह की आंख खुल गई और उसने कुलवंत को फोन पर बात करते देख लिया। गुस्साए जगतार ने उसी के दुपट्टे से गला घोंट कर छात्रा की हत्या कर दी। देर रात गांव का चौकीदार भरपूर सिंह जगतार के घर उसे सुबह धान लगाने के लिए तैयार रहने को कहने के लिए आया।
विज्ञापन


इस दौरान उसने देखा कि जगतार ने बेटी का गला घोंट दिया था और वह उसकी लाश के पास बैठा था। भरपूर के पूछने पर जगतार ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे भी मार देगा। डर के मारे भरपूर घर आकर सो गया, लेकिन सुबह उसने सरपंच को सारी बात बता दी। इस पर सरपंच ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर थाना बुढलाडा की पुलिस पार्टी समेत डीएसपी रछपाल सिंह और एएसआई नछत्तर सिंह पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जगतार सिंह पर कत्ल का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मजदूरी करता है। गांव के चौकीदार भरपूर सिंह के मुताबिक जगतार सिंह कई बार उसे अपनी बेटी के चाल-चलन ठीक न होने के बारे में कहता रहता था। इसी कारण कई बार वह बेटी को डांट भी चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed