फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father beaten to daughter in police station due to love marriage

फौजी से लव मैरिज पड़ी महंगी, पिता ने सरेआम पीटा

Wed, 25 Nov 2015 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 25 Nov 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
father beaten to daughter in police station due to love marriage

प्रेम विवाह कर अपने फौजी पति के साथ जा रही एक लड़की को उसके पिता ने रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया। गुस्साए पिता ने लड़की को मौके पर पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जान बचाने के लिए लड़की जीआरपी थाने की ओर भागी तो पिता ने थाने में भी उसकी धुनाई कर दी। बाद में रेलवे पुलिस ने किसी तरह बीचबचाव कर लड़की को छुड़ाया। पुलिसकर्मियों ने लड़की के पिता को काबू तो कर लिया, लेकिन बाद में लड़की ने ही किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। लड़की के लिखकर देने पर सभी को जाने दिया गया।
विज्ञापन


रोहतक की रहने वाली एक लड़की ने दस दिन पहले ही पानीपत जिले के मनाना गांव निवासी फौजी संग प्रेम विवाह किया था।  फौजी के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले शादी के खिलाफ। लड़की ने कई बार अपने परिवार वालों को इसके लिए कहा, लेकिन वे हर बार मना कर देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के बीच ही बाप ने बेटी को पीटना शुरू कर दिया

father beaten to daughter in police station due to love marriage

इस कारण ही लड़की ने दस दिन पहले प्रेम विवाह कर लिया और शादी को रजिस्टर्ड करा दिया। शादी करने के बाद भी फौजी ने लड़की के घर पर इस बारे में बताया, लेकिन परिजन उसे भेजने को तैयार नहीं हुए।

जोड़ा मंगलवार को पंजाब जाने के लिए रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहां लड़की के पिता भी पहुंच गए और भीड़ के बीच ही लड़की को पीटना शुरू कर दिया।

लड़की शोर मचाती हुई पास ही जीआरपी थाने में पहुंच गई, लेकिन उसके पिता ने वहां पहुंचकर भी उसको पीट दिया। मारपीट में लड़की के हाथ में चोट भी आई। शोर सुनकर दौड़कर आये पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़ लिया।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद लड़की से मामला दर्ज कराने के लिए कहा तो पीड़ित ने इससे इंकार कर दिया। जीआरपी एसओ सुखबीर सिंह का कहना है कि लड़की ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था और वह केस भी दर्ज नहीं कराना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed