फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father arrested for Misdeed with 11 year old daughter in Ludhiana

खौफनाक: 11 साल की बच्ची की चिट्ठी से सामने आया बाप का घिनौना सच, करता था दुष्कर्म, नानी-मां को भी थी जानकारी

Sat, 03 Dec 2022 08:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Dec 2022 08:56 PM IST
सार

आरोपी सफाई कर्मचारी है। उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा है। घर पर उसकी पत्नी और नानी भी रहती हैं। बच्ची ने एक चिट्ठी लिखकर दर्द भरी दास्तां सुनाई है कि कैसे उसका पिता मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ गंदा काम करता था।

विज्ञापन
Father arrested for Misdeed with 11 year old daughter in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक पिता 11 साल की बेटी से ही दुष्कर्म करता रहा। पूरे एक साल से वह इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था। हैरानी की बात यह है कि बच्ची की मां और नानी को सब पता था लेकिन वह आरोपी के डर से किसी को कुछ नहीं बताती थीं। बच्ची ने हिम्मत जुटाई और एक पत्र लिखकर अपनी पड़ोसी महिला को दिया और किसी तरह से पत्र समाज सेविका तक पहुंचाया। इसके बाद जानकारी पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता पर मामला दर्जकर उसे काबू कर लिया। मामला पंजाब के लुधियाना का है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता समाज सेविका मनदीप कौर ने जानकारी दी कि एक महिला ने उसे बताया कि 11 साल की बच्ची से उसका पिता गंदी हरकतें करता है। इसके बाद उन्होंने सारी बात थाना सराभा नगर की पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस के साथ वह उनके घर पर पहुंची और बच्ची से बात की। तब बच्ची ने सारी बात बताई कि किस तरह उसका पिता पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी पिता अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता है। 
विज्ञापन


पापा मम्मी पर कार्रवाई कर इन्हें जेल भेजा जाए
आरोपी सफाई कर्मचारी है। उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा है। घर पर उसकी पत्नी और नानी भी रहती हैं। बच्ची ने एक चिट्ठी लिखकर दर्द भरी दास्तां सुनाई है कि कैसे उसका पिता मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ गंदा काम करता था। पत्र में उसने कहा है कि उसके पापा और मम्मी के खिलाफ कार्रवाई करें और इन्हें जेल भेजें। वह खुद भी घर नहीं रहना चाहती है। उसे अनाथ आश्रम में भेज जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने लिखा है कि उसे इंसाफ चाहिए। इस मामले में थाना सराभा नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अरजिंदर सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तुरंत आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे काबू कर लिया है। अब अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा। पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed