फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father and son died in road accident At Dera Baba Nanak

डेरा बाबा नानक में सड़क हादसा, एकसाथ पिता-पुत्र की चली गई जान

Tue, 10 Sep 2019 11:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Father and son died in road accident At Dera Baba Nanak
प्रतीकात्मक तस्वीर

कार का संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मृतकों के पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई करवाने से इंकार दिया। इस दर्दनाक हादसे के कारण पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए सिमरनजीत कौर निवासी गांव शाहपुर जाजन ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9.30 बजे उसका पति मलकीत सिंह (38) और उनका बेटा गुरकीरत सिंह (15) दोनों अपनी इंडिगो कार पर सवार होकर दवाई लेने गए थे। 
विज्ञापन


दवाई लेकर जब वह वापस आ रहे थे तो उनकी कार का संतुलन खराब हो गया और गांव रत्ता के पास एक छोटी नहर पर लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टकराने के बाद वह कार नहर में गिर गई। इसके बाद गांव रत्ता के पास उनके किसी रिश्तेदार ने हादसे की सूचना उन्हें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह सभी गांव रत्ता पहुंचे। दोनों घायल पिता-पुत्र को छोटी नहर से बाहर निकाला और फतेहगढ़ चूडियां के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उन दोनों पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed