{"_id":"bdb93671111065db23fa75c426ef58b3","slug":"father-admitted-at-hospital-daughter-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता अस्पताल में और बेटी ने लगा दी फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता अस्पताल में और बेटी ने लगा दी फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 21 Feb 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल पिता के अस्पताल होने के बाद से परेशान चल रही बस्ती जोधेवाल के सुभाष नगर इलाके में रहने वाली पूजा (21) ने शनिवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब उसका भाई घर लौटा। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद पूजा के शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरपाल सिंह गरेवाल ने कुछ दिन पहले उसके पिता भानु प्रताप सिंह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया था।
विज्ञापन
उनकी हालत कुछ ठीक नहीं थी। पिता के सड़क हादसे में घायल होने के बाद से ही पूजा काफी परेशान थी। उसके परिजनों ने उसे कई बार पूछा, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। शनिवार की सुबह उसके परिजन अस्पताल में पिता भानु प्रताप सिंह के लिए खाना लेकर गए हुए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से पूजा ने फंदा लगाकर जान दे दी। अस्पताल से उसका भाई घर लौटा तो शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिया।