फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fatehabad rss leader vijay goyal office robbed on gun point

RSS नेता को गन प्वाइंट पर बंधक बना दफ्तर में लूटपाट, वारदात CCTV में कैद

Sun, 08 Oct 2017 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 08 Oct 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
fatehabad rss leader vijay goyal office robbed on gun point
RSS नेता को बंधक बनाकर दफ्तर में लूटपाट
आरएसएस नेता राहुल गोयल को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर दफ्तर में लूटपाट का मामला सामने आया है। पूरी वारदात और आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है।
विज्ञापन


पुलिस की मुस्तैदी की पोल उस समय खुल गई जब शनिवार सांय साढ़े 5 बजे तीन हथियारबंद बदमाश आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राहुल गोयल अनाजमंडी के पिछली तरफ गौशाला रोड़ पर स्थित दफ्तर में घुस गए और तमंचों के दम पर उनके व उनके वर्कर के चार मोबाइल फोन और दोनों के पर्स छीन ले गए। बदमाश जाते-जाते दफ्तर के बाहर खड़ी गोयल की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


राहुल गोयल लोहे के बड़े व्यापारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसएचओ आत्माराम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना की जानकारी देते हुए आरएसएस पदाधिकारी राहुल गोयल ने बताया कि वो शनिवार सांय साढ़े पांच बजे दफ्तर पर काम करने वाले वर्कर श्रवण के साथ मौजूद थे। इसी दौरान सांय पांच बजकर 32 मिनट पर एक युवक उनके दफ्तर में आता है और उसके पीछे-पीछे दो अन्य युवक भी अंदर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक के हाथ में लोहे की राड़ थी, दो के हाथ में तमंचे

fatehabad rss leader vijay goyal office robbed on gun point
RSS नेता को बंधक बनाकर दफ्तर में लूटपाट
गोयल ने बताया कि उक्त युवकों ने अंदर आते ही हथियार निकाल लिये और उससे पैसों की मांग करने लगे। उनमें से एक युवक के हाथ में लोहे की राड़ थी जबकि दो के हाथ में तमंचे थे। गोयल ने बताया कि जब उन्होंने अपना पर्स निकालकर उन्हें दे दिया तो उक्त युवकों ने उनके और उनके नौकर के चार मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में कर लिए और उन्हें नौकर के साथ बाथरु म में बंद कर दिया।

काफी देर तक जब बाहर हरकत नहीं हुई तो उन्होंने शोर मचाना शुरु किया तो किसी राहगीर ने आकर दरवाजा खोला । उन्होंने बाहर आकर देखा कि उनकी गाड़ी भी उक्त बदमाश लेकर फरार हो गये हैं। राहुल गोयल ने तुरंत किसी का फोन लेकर पुलिस को सूचित किया क्योंकि बदमाश जाते-जाते दफ्तर में पड़े लैंडलाइन फोन की तारें भी काट गए थे। व्यापारी राहुल गोयल के अनुसार सभी बदमाश 21 से 24 साल के बीच थे और किसी भी अपना मुंह नहीं ढका हुआ था।

गौरतलब है कि राहुल गोयल वर्तमान भाजपा सरकार में ही फतेहाबाद मार्किट कमेटी के वाईस चेयरमैन चुने गए थे लेकिन उन्होंने दो माह बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मौके पर पहुंचे सिटी एसएचओ आत्माराम ने कहा कि उन्हें लूटपाट की सूचना मिली थी। जांच कर रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को काबू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed