{"_id":"574ad5664f1c1b8228108c47","slug":"fast-speed-car-hit-childrens-on-road-in-ludhiana-one-child-dead-second-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से पानी लेकर लौट रहे थे बच्चे, कार ने कुचल डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप से पानी लेकर लौट रहे थे बच्चे, कार ने कुचल डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
Updated Mon, 30 May 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल पर पेट्रोल पंप से पीने का पानी लेकर लौट रहे बच्चों को तेज रफ्तार कार ने कुचल डाला। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। रायकोट रोड स्थित नई दाना मंडी के पास शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दो बच्चों को रौंद दिया। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
दोनों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां विपुल (14) ने दम तोड़ दिया, जबकि सुभाष की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना मुल्लांपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद गाड़ी छोड़ मौके से फरार हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार ईंट के भट्ठे पर काम करने वाले योगेश कुमार का बेटा विपुल और कमल का बेटा सुभाष एक ही साइकिल पर नजदीक के पेट्रोल पंप पर पीने का पानी भरने जा रहे थे। जब वह पानी लेकर वापस आ रहे थे तो सुधार साइड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। कार इतनी तेज थी कि बच्चों को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
आरोपी वाहन चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद दुकानदारों ने दोनों बच्चों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। विपुल के पिता ने कहा कि वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उनका बेटा नौवीं कक्षा का छात्र था और वह गांव से छुट्टियां बिताने के लिए आया हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।