{"_id":"56f52f4e4f1c1bb06cf14d48","slug":"farmers-commit-suicide-due-to-debt-from-bad-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":" फसल खराब होने से कर्ज में डूबे 2 किसानों ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खराब होने से कर्ज में डूबे 2 किसानों ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान बलवीर सिंह औतावाली व जंग सिंह टाडियां
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मानसा में गांव टाडियां और औतावाली में दो किसानों ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली। दोनों किसान कर्ज से परेशान थे। गांव टाडियां के किसान जंग सिंह (60) की बीते साल पांच किले कपास की फसल खराब हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं इस साल उसकी गेहूं की फसल भी अच्छी नहीं हुई। उसकी पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि उन पर पांच लाख रुपये आढ़ती और दो लाख रुपये सोसाइटी का कर्ज है। 16 मार्च को सोसाइटी में घर में कर्ज भरने के लिए नोटिस भी भेजा। इसको लेकर जंग सिंह परेशान रहने लगा। उसने अपने घर में ही कीटनाशक दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
वहीं गांव औतांवाली के किसान बलवीर सिंह (42) के पास पांच किले खुद और 4 किले जमीन ठेके पर थी। उस पर आढ़ती का डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था। गांव के सरपंच गुरमेल सिंह ने बताया कि अपने दो लड़कियों की शादी को लेकर बलवीर सिंह परेशान था।
विज्ञापन
कर्ज के कारण उसे शादी करवा पाना मुश्किल लग रहा था। इस वजह से उसने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। उन्होंने किसान के परिवार को सरकार की ओर से सहायता देने की बात कही है।