{"_id":"5baf1967867a5501363be1ab","slug":"farmer-s-death-in-jind-after-seeing-crop-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः बारिश से खराब हुई फसल देख किसान को लगा सदमा, खेत पर ही हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः बारिश से खराब हुई फसल देख किसान को लगा सदमा, खेत पर ही हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
मृतक किसान महावीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश हरियाणा के किसानों के लिए आफत बनकर आई। शुक्रवार को हरियाणा के जींद में एक किसान अपनी बर्बाद फसल देखकर सदमे में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना जींद के ईगराह गांव की है। मृतक किसान अपने खेतों में पशुओं को चारा लेने गया था। वहां खराब फसल देख उन्हें गहरा आघात लगा और सदमे से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव ईगराह निवासी महाबीर (60) के पास एक एकड़ अपनी जमीन है और चार एकड़ उसने दो लाख रुपये में ठेके पर ली थी। परिजनों के मुताबिक पांच एकड़ फसल पर ही महाबीर का एक लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुका था। शुक्रवार सुबह महाबीर पशुओं के लिए चारा लेने खेत गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
जब परिजनों ने खेत जाकर देखा तो वह वहां मृत मिले। परिजनों के मुताबिक फसल पककर तैयार थी लेकिन इसी सप्ताह हुई बारिश के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई। फसल पर ज्यादा खर्च होने के कारण वह परेशान था। खेत पर चारा लेने पहुंचा तो खराब फसल देख उसे सदमा लगा और उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक घर का खर्च चलाने के लिए महाबीर सीजन की फसल पर उम्मीद लगाए था, लेकिन बारिश ने इस पर पानी फेर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन