फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer's death in jind after seeing crop loss

हरियाणाः बारिश से खराब हुई फसल देख किसान को लगा सदमा, खेत पर ही हुई मौत

Sat, 29 Sep 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Updated Sat, 29 Sep 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death in jind after seeing crop loss
मृतक किसान महावीर

तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश हरियाणा के किसानों के लिए आफत बनकर आई। शुक्रवार को हरियाणा के जींद में एक किसान अपनी बर्बाद फसल देखकर सदमे में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना जींद के ईगराह गांव की है। मृतक किसान अपने खेतों में पशुओं को चारा लेने गया था। वहां खराब फसल देख उन्हें गहरा आघात लगा और सदमे से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव ईगराह निवासी महाबीर (60) के पास एक एकड़ अपनी जमीन है और चार एकड़ उसने दो लाख रुपये में ठेके पर ली थी। परिजनों के मुताबिक पांच एकड़ फसल पर ही महाबीर का एक लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुका था। शुक्रवार सुबह महाबीर पशुओं के लिए चारा लेने खेत गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। 
विज्ञापन


जब परिजनों ने खेत जाकर देखा तो वह वहां मृत मिले। परिजनों के मुताबिक फसल पककर तैयार थी लेकिन इसी सप्ताह हुई बारिश के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई। फसल पर ज्यादा खर्च होने के कारण वह परेशान था। खेत पर चारा लेने पहुंचा तो खराब फसल देख उसे सदमा लगा और उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक घर का खर्च चलाने के लिए महाबीर सीजन की फसल पर उम्मीद लगाए था, लेकिन बारिश ने इस पर पानी फेर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed