फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer murdered in Halwara of Punjab

Ludhiana News: पत्नी से संबंध का था शक, किसान को तेजधार हथियारों से काट डाला

Sun, 06 Aug 2023 09:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Aug 2023 09:54 AM IST
सार

लुधियाना अस्पताल में पहुंचने से पहले रास्ते में ही रेशम सिंह की मौत हो गई। शनिवार शाम को सिधवां बेट पुलिस ने रेशम सिंह के शव का पोस्टमार्टम जगरांव सिविल अस्पताल में करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना सिधवां बेट के प्रभारी दलजीत सिंह गिल ने बताया कि गुरजीत सिंह जीता और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कत्ल की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन
Farmer murdered in Halwara of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना जिले के गांव मनसीहां बाजण में किसान रेशम सिंह की तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। रेशम सिंह गांव खौलिया वाला पुल का रहने वाला था और शुक्रवार देर रात खेत की सिंचाई कर घर जा रहा था। गुरजीत सिंह जीता ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रेशम सिंह पर हमला कर दिया। हमलावरों ने रेशम सिंह को तेजधार हथियारों से काटकर लहूलुहान कर दिया और बीच रास्ते में तड़पता छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


राहगीरों ने गांव वालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद रेशम सिंह को सिधवां बेट अस्पताल ले जाया गया। रेशम सिंह की हालत खराब होती देख उसे सिविल अस्पताल जगरांव ले जाया गया। जगरांव से भी रेशम सिंह को डॉक्टरों ने लुधियाना रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


लुधियाना अस्पताल में पहुंचने से पहले रास्ते में ही रेशम सिंह की मौत हो गई। शनिवार शाम को सिधवां बेट पुलिस ने रेशम सिंह के शव का पोस्टमार्टम जगरांव सिविल अस्पताल में करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना सिधवां बेट के प्रभारी दलजीत सिंह गिल ने बताया कि गुरजीत सिंह जीता और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कत्ल की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जीता को शक था कि उसकी पत्नी के रेशम सिंह के साथ संबंध हैं। इसी शक में उसने साथियों के साथ मिलकर रेशम का कत्ल कर दिया। इंस्पेक्टर गिल ने कहा कि पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

तीन गांव के सरपंच बोले- स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई रेशम की जान

सिधवां बेट और जगरांव अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था और न ही एंबुलेंस थी। हथियारों से घायल रेशम सिंह का अगर समय पर इलाज हो जाता तो वह जिंदा होता। मनसीहां बाजण के सरपंच जोगिंदर सिंह, कन्नियां हुसैनी के सरपंच नाहर सिंह और पर्जियां के सरपंच जसवीर सिंह जस्सा ने सेहत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

तीनों सरपंचों ने बताया कि घटना के बाद लहूलुहान रेशम सिंह को सिधवां बेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल स्टाफ ने बिना जांच जगरांव ले जाने को कहा। जगरांव अस्पताल पहुंचने पर भी वहां डॉक्टर नहीं मिला और बिना इलाज लुधियाना भेज दिया गया। 

जरूरी सेहत सुविधा से लैस एंबुलेंस का इंतजार करते तीन घंटे बीत गए तब तक रेशम की हालत और बिगड़ गई। हारकर रेशम को निजी गाड़ी से लुधियाना ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सरपंचों ने डीसी सुरभि मलिक को शिकायत भेजकर सरकार से मामले में जांच की मांग की है।

एसडीएम जगरांव डॉ. मंजीत कौर ने कहा कि यह स्वास्थ्य विभाग की बेहद गंभीर लापरवाही है। अगर सिधवां बेट और जगरांव सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और एंबुलेंस मौजूद नहीं थी तो इसकी उच्चस्तरीय जांच होगी। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर जांच के बाद कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इतनी घोर लापरवाही के बारे में उन्हें मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed