फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer killed by bull

सांड का कहर, किसान को पटक कर मार डाला

Tue, 15 Sep 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 15 Sep 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
farmer killed by bull

पिछले कुछ दिनों से इलाके में घूम रहे सांड ने सोमवार शाम एक बुजुर्ग किसान को पटक-पटक कर घायल कर दिया।  हादसा पंजाब के श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना) में हुआ।

विज्ञापन


परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक किसान गोपाल सिंह नामधारी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद सांड कोहाड़ा के पास बने नेशनल कॉलेज के अंदर घुस गया, लेकिन छुट्टी होने के कारण वह खाली था, जिस कारण कोई नुकसान नहीं हो सका। इलाके के लोगों ने किसी तरह से सांड को काबू कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह के घर के पास ही उसका पशुओं का तबेला है। सोमवार दोपहर को इलाके में घूम रहा सांड तबेले में घुस गया। वह जानवरों को मारने लगा तो गोपाल सिंह लाठी लेकर उसे भगाने के लिए चले गए। इसी दौरान सांड ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल सिंह के चीखने की आवाज सुन कर उसके परिजन वहां पहुंचे और किसी तरह उसे सांड के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रुप से घायल गोपाल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद सांड कोहाड़ा रोड स्थित नेशनल कॉलेज में जा घुसा।


छुट्टी होने के कारण कॉलेज में कोई नहीं था। सांड के इलाके में घुसने की सूचना मिलने के बाद इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। इंद्रा कालोनी के लोगों ने किसी तरह से सांड को काबू कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गोपाल सिंह का शव वारिसों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed