{"_id":"5c87ad01bdec2213e76c1c82","slug":"farmer-committed-suicide-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज ने ली एक और किसान की जान, फंदा लगा समाप्त कर ली जीवन लीला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज ने ली एक और किसान की जान, फंदा लगा समाप्त कर ली जीवन लीला
Tue, 12 Mar 2019 09:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पटियाला के थाना शुतराणा के गांव नाईवाला में किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक किसान लाखों के कर्ज तले दबा था। इसी वजह से वह पिछले काफी समय से परेशान था। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। गांव नाईवाला की सरपंच अनुपम कौर ने बताया कि किसान सुशील कुमार (40) के पास करीब चार एकड़ जमीन थी। उस पर बैंकों और साहूकारों का करीब आठ लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम वह अपने खेतों में मोटर वाले कमरे में गया और वहां छत पर लगे लोहे के गार्डर से गर्म लोई का फंदा बनाकर लटक गया। जब काफी देर तक सुशील कुमार घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक किसान सुशील कुमार अपने खेत में ट्यूबवेल के बोर पर भी काफी पैसा खर्च कर चुका था लेकिन पानी की कमी बनी हुई थी।
विज्ञापन