फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer Commits Suicide in Abohar of Punjab

Farmer Suicide: पंजाब में किसान ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो बनाया, प्रशासन पर ये आरोप

Mon, 25 Jul 2022 06:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Jul 2022 06:33 PM IST
सार

सुखविंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या से पूर्व उनके पिता ने अपने मोबाइल में एक वीडियो बनाकर अपना दुख सभी के साथ साझा किया है। सुखविंद्र सिंह ने अपने पिता की मौत के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Farmer Commits Suicide in Abohar of Punjab
मृतक किसान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अबोहर जिले में एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। दरअसल, बाढ़ के पानी से गांव गद्दाडोब के किसानों की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई। इसी से आहत गांव गद्दाडोब के पंचायत सदस्य निरंजन सिंह ने विषैला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले निरंजन सिंह ने अपने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया। उसमें वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान सरकारी अस्पताल में जुटे। मृतक किसान निरंजन सिंह के बेटे सुखविंद्र सिंह और हरपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता के नाम करीब ढाई एकड़ जमीन है लेकिन पिछले कई वर्षों से बाढ़ के कारण उनकी फसलें खराब हो रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले हुई बरसात के बाद गांव रानीवाला के लोगों ने कर्मपट्टी माइनर तोड़कर बाढ़ का सारा पानी गांव गद्दाडोब की ओर निकाल दिया। इससे उनके अलावा गांव के अन्य किसानों की फसलें पानी में डूब गईं। सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता निरंजन सिंह ने पंचायत सदस्य होने के नाते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बाढ़ का पानी बंद करवाने की गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि अपनी फसल खराब होने और अधिकारियों की लापरवाही से वह बेहद ही परेशान थे और सोमवार सुबह उन्होंने विषैली पदार्थ का सेवन कर लिया। इसका पता चलते ही उन्होंने अपने पिता को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखविंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या से पूर्व उनके पिता ने अपने मोबाइल में एक वीडियो बनाकर अपना दुख सभी के साथ साझा किया है। सुखविंद्र सिंह ने अपने पिता की मौत के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed