फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   farmer commit suicide in muktasar

जिस जमीं पर खेती करता था, कर्जदार किसान ने वहीं की खुदकुशी

Tue, 17 May 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Tue, 17 May 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
farmer commit suicide in muktasar
मुक्तसर में सुसाइड करने वाले किसान की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

जिस जमीं पर खेती कर किसान अन्न उपजाया करता था। विडंबना ऐसी कि कर्ज से आहत होकर वहीं निगला सल्फास। मामला पंजाब के मुक्तसर का है। जिले के गांव दोदा के कर्ज से परेशान किसान ने सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


गांव दोदा के राजिंदर सिंह उर्फ राजविंदर सिंह (55) ने बीते बुधवार को खेत में जाकर जहरीली दवा निगल ली थी। काफी समय तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो पारिवारिक सदस्य उसे देखने खेत चले गए। वहां पर वह बेहोश पड़ा हुआ मिला। उसे मुक्तसर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान रविवार को देर शाम को राजिंदर सिंह की मौत हो गई। राजिंदर की पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि उनके पास छह एकड़ जमीन है, लेकिन उनके दिव्यांग बेटे अमनदीप सिंह की बीमारी पर काफी खर्च हो रहा था। इसके लिए बैंकों से कर्ज लेना पड़ा था, जो अब तक वापस नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परेशानी में उसके पति ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को पुलिस चौकी दोदा ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव वारिसों को सौंप दिया। किसान राजिंदर पर सरकारी और गैर सरकारी करीब 12 लाख रुपये कर्ज था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed