फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   famus punjabi singer dipak Kakowalia commit suicide

संदिग्ध हालात में पंजाबी सिंगर ने घर में फंदा लगाकर जान दी

Fri, 29 Apr 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 29 Apr 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
famus punjabi singer dipak Kakowalia commit suicide
पंजाबी गायक दीपक कुमार उर्फ काकोवालियां - फोटो : ‌file photo

पंजाब के लुधियाना के टिब्बा रोड के प्रेम विहार कालोनी में रहने वाले पंजाबी गायक दीपक कुमार उर्फ काकोवालियां ने वीरवार सुबह अपने घर में संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां उसे पानी देने के लिए कमरे में गई। उनके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल और चौकी टिब्बा रोड की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि काकोवालियां ने करीब तीन महीने पहले अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करवाई थी। उसकी पत्नी अपने मायके में ही रहती थी। वह कभी अपने ससुराल तो कभी अपने परिजनों के पास रहता था। बुधवार रात को वह अपने माता पिता के पास सो गया।
विज्ञापन


वह निजी फैक्टरी में काम करता था। वीरवार सुबह वह काम पर गया, लेकिन वापस आ गया। उसने अपने मां से पानी मांगा। जब उसकी मां पानी लेने गई तो उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जसबीर सिंह ने कहा कि अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है कि काकोवालियां ने आत्महत्या किस कारण की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed