{"_id":"5807cf0b4f1c1b434b703c36","slug":"family-member-died-in-road-accident-in-panchkula-near-chandi-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ का शगुन देकर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, 1 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवा चौथ का शगुन देकर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, 1 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
करवा चौथ के मौके पर अपनी बहन को शगुन देकर लौट रहे दंपत्ति के एक्टिवा स्कूटर पर ट्रक की टक्कर लगने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल पति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
पंचकूला चंडीमंदिर थाना पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना शाम करीब पांच बजे की है। चंद सिंह अपनी पत्नी शकुंतला के साथ एक्टिवा पर पिंजौर की ओर से अपनी बहन को शगुन देकर लौट रहा था। जैसे ही उनका एक्टिवा चंडीमंदिर के नजदीक पहुंचा तो उनके स्कूटर पर ट्रक की टक्कर लगी और दोनों गिर पड़े।
पत्नी शकुंतला को घायल अवस्था में सेक्टर-6 के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद सिंह की हालत गंभीर देखते हुए सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल से उनको पीजीआई रेफर कर दिया गया। चंडीमंदिर थाना पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और ट्रक के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।