फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   family dead in horrible road accident

ह्दयविदारक हादसा, दो टुकड़ों में बंटी कार, खत्म परिवार

Sun, 18 Oct 2015 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल(बठिंडा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल(बठिंडा) Updated Sun, 18 Oct 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
family dead in horrible road accident

शादी से लौट रहा परिवार दर्दविदारक हादसे में खत्म हो गया। घर से 6 किलोमीटर पहले ही ट्राले से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई, जो इतनी भयानक थी कि कार दो टुकड़ों में बंट गई। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में डेढ़ साल की बच्ची भी है।

विज्ञापन


हादसा बठिंडा-चंडीगढ़ जीटी रोड पर हुआ। परिवार बठिंडा में शादी समारोह से रामपुरा फूल लौट रहा था। घटना के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। सुशील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने ट्राला चालक बिक्कर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामबाग में सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हजारों लोगों ने बाजार बंद रखते उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस घटना के बाद शहर बंद रहा।

शादी समारोह में बठिंडा गया था परिवार

family dead in horrible road accident

रामपरा फूल के आढ़ती और राइस शैलर सुशील कुमार अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ वीरवार रात एक शादी समागम के लिए बठिंडा गए थे।

सुशील का बेटा अमित कुमार (28), उसकी पत्नी चांदनी (24), उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी कायरा, माता रेशमा (55) और अमित के मामा का बेटा जिम्मी (16) निवासी कालियांवाली एक गाड़ी में रामपुरा के लिए निकले।

सुशील कुमार अन्य रिश्तेदारों के साथ उनके पीछे दूसरी गाड़ी में आ रहा था। रामपुरा के पास लहरा सौंधा गांव के सामने अमित की गाड़ी की रामपुरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले से टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि कार दो हिस्सों में बंट गई और सभी पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। मालवा सहारा क्लब के सदस्यों और गांव के लोगों ने मुश्किल से मृतकों के शव कार से बाहर निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed