फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   False promises of marriage, rape in mohali

पहले शादी तुड़वाई, फिर शादी का झांसा देकर करता रहा 5 साल तक रेप

Sun, 28 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Sun, 28 May 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
False promises of marriage, rape in mohali
रेप - फोटो : DEMO Pics
सेक्टर-70 निवासी युवती से पांच साल तक शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर मटौर थाने में करनदीप सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस का दावा है कि टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। 
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब पांच साल पहले आरोपी उसके गांव आया था। इस दौरान उनकी मुलाकात हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद आरोपी शादी करने की जिद करने लगा। लेकिन लड़की के परिजनों ने उसकी शादी अंबाला में कर दी। लेकिन आरोपी इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह लड़की की शादी तुड़वाने के लिए अंबाला पहुंच गया। उसने लड़की के ससुराल वालों को अपना प्रेम प्रसंग बताकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद लड़की मायके आ गई। साथ ही जब लड़की ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपी ने उसे विभिन्न जगह घुमाता रहा।
विज्ञापन


साथ ही कहने लगा कि जल्द ही उससे शादी कर लेगा। इस दौरान आरोपी ने उससे कई बार रेप किया। लेकिन बाद में अपनी वादे से पीछे हट गया। इसके बाद लड़की ने कई बार आरोपी को फोन किया। लेकिन आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। साथ ही शादी से मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने एसपी हेडक्वार्टर को शिकायत दी। बाद में इस मामले में डीए लीगल की राय लेे ली गई। इसके बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed