फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake stamp paper fraud gang active in chandigarh dc office

चंडीगढ़ः कर्मियों की मिलीभगत से डीसी ऑफिस में चल रहा फर्जी स्टांप का धंधा, कई होंगे गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2019 10:38 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 Jul 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
fake stamp paper fraud gang active in chandigarh dc office
फाइल फोटो
चंडीगढ़ डीसी ऑफिस में बैक डेट के स्टांप पेपर बेचने का गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था। सूत्रों की मानें तो एस्टेट ऑफिस के कुछ कर्मचारी भी बैक डेट स्टांप पेपर बेचने के प्रकरण में संलिप्त हैं। फिलहाल पूरे मामले में विजिलेंस सेल ने जांच पूरी कर ली है। अगले हफ्ते विजिलेंस की ओर से इस घोटाले में 4 से 6 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसको लेकर विजिलेंस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गिरफ्तारी की भनक लगते ही वेंडरों के साथ ही डीसी ऑफिस में हड़कंप है।
विज्ञापन


बीते 2 अप्रैल को विजिलेंस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ वेंडर बैक डेट में स्टांप पेपर बेच रहे हैं। विजिलेंस ने छापेमारी करके वेंडर सतपाल गुप्ता को साल 2016 के 5 रुपये के स्टांप पेपर 100 रुपये में बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से लगातार विजिलेंस पूरे मामले में खोजबीन करने में जुटी रही। विजिलेंस की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों की मानें तो पुराने स्टांप पेपर बेचने के मामले में एस्टेट ऑफिस के भी कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन


जांच के बाद पाया गया कि लंबे समय से डीसी ऑफिस में कर्मचारियों की मिलीभगत से एक रैकेट बैक डेट के चोरी से स्टांप पेपर बेचने का काम कर रहा है। इसमें अभी तक 6 लोगों की संलिप्तता मिली है। विजिलेंस सेल के एक अफसर का कहना है कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अगले हफ्ते मेें आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी जाएगी। आरोपियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ने आरोपी को ऐसे पकड़ा

डीसी ऑफिस में पुराने स्टांप पेपर की बिक्री की जानकारी मिलने पर विजिलेंस की टीम ने 2 अप्रैल को चुपके से डीसी आफिस में ट्रैप लगाया। बताया जाता है कि विजिलेंस ने वेंडर पर शिकंजा कसने के लिए एक फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। यह ग्राहक वेंडर सतपाल गुप्ता के पास गया और उससे 2016 में बैक डेट एंट्री कर पेपर देने के लिए कहा।

वेंडर बैक डेट पर स्टांप पेपर देने को राजी हो गया। पुराने स्टांप पेपर के रेट भी तय हो गए। इसी दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने स्टांप पेपर वेंडर को न सिर्फ पुराने स्टांप पेपर बल्कि तीन साल पहले की बैक एंट्री लिखते हुए दबोच लिया। इसके बाद से ही स्टेट ऑफिस के कर्मचारियों की मिलीभगत की चर्चा आम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed