फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake number plate in vehicle, accused arrest

गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा

Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
fake number plate in vehicle, accused arrest
arrest - फोटो : demo

टैंपो ट्रेवलर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1से दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पकडे़ गए आरोपी की पहचान फतेहगढ़ (पंजाब) निवासी अविकाश चंद टिन्का के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, एक मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति टैंपो ट्रेवलर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में प्लॉट नंबर 111 के पास नाका लगाकर गाड़ियों को चेक करना शुरू किया।
विज्ञापन


तभी नाके की तरफ एक टैंपो ट्रेवलर आती दिखी। पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। टैंपो रुकने के बाद पुलिस ने चालक अविकाश चंद से गाड़ी के कागज मांगे। आरोपी ने बताया कि उसके पास कागज नहीं हैं। जांच के दौरान गाड़ी से टूरिस्ट परमिट के कागज मिले, इस पर जो गाड़ी, चेसिस और इंजन का नंबर लिखा था, वह ट्रेवलर के चेसिस, इंजन व नंबर प्लेट के नंबर से अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन करने पर पाया कि चालक ने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह चोरी करने के इरादे से ही फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed