फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake currency, three arrest, new 500 hundred notes

1 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार, 500 के नए नकली नोट भी मिले

Thu, 16 Feb 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 16 Feb 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
fake currency, three arrest, new 500 hundred notes
1 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सीआईए (2) स्टाफ पुलिस ने नकली नोटों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह का मुख्य सरगना फरार हो गया। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस को आरोपियों के पास से एक लाख 7 हजार की नकली करेंसी मिली है। इसमें 100 और 500 के नए नोट भी शामिल हैं।
विज्ञापन


डीसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चार लोग जालंधर में नकली करेंसी लेकर सक्रिय हैं, जो आधे दाम पर बेचने के लिए कस्टमर खोज रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर वेरका मिल्क प्लांट के पास से परमजीत, मनदीप सिंह, मस्सा राम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान दीपक के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी संदीप ने बताया कि दीपक इस गिरोह का सरगना है, उसकी गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे होंगे कि यह जाली करेंसी की खेप कहां से लाई गई थी। ऐसी आशंका है कि नोट कंप्यूटर की स्कैन से तैयार किए गए हैं, लेकिन दीपक की गिरफ्तारी के बाद ही तस्वीर साफ होगी। इन नोटों को आरोपी आधे दाम पर बेचते थे। इसमें पांच सौ के नए नोट हैं, जो बिलकुल असली जैसे दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed