{"_id":"5cce5d7abdec220717714d9c","slug":"fake-cigarettes-sale-in-branded-packets-vigilence-raid-in-chandigarh-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः ब्रांडेड पैकेट में बेची जा रही थी नकली सिगरेट, विजिलेंस ने छापा मारकर की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः ब्रांडेड पैकेट में बेची जा रही थी नकली सिगरेट, विजिलेंस ने छापा मारकर की कार्रवाई
Sun, 05 May 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 05 May 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
नकली सिगरेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में विजिलेंस की टीम ने शनिवार को तीन जगह छापेमारी कर 15 लाख रुपये की कीमत की देशी और विदेशी नकली सिगरेट पकड़ी है। यह सिगरेट कई नामी ब्रांड के नाम से बेची जा रही थीं। जिनके पैकेट पर कोई एमआरपी नहीं थी। विभाग ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, सेक्टर-38 समेत सेक्टर-22 में रेड करके सिगरेट के पैकेट जब्त किए। विजिलेंस ने सीओटीपीए एक्ट 2003 के तहत संबंधित थाना पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया है।
विजिलेंस विभाग के डीएसपी दीपक यादव को गुप्त सूचना मिली कि शहर के अलग अलग जगहों पर नकली सिगरेट का व्यापार तेजी से चला रहा है। सूचना पर एक टीम गठित की गई। जिसके बाद विजिलेंस ने इन ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए कोर्ट से सर्च वारंट लेकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 653 (गोडाउन), सेक्टर-22 बी स्थित एससीओ नंबर 1037 और सेक्टर-38 स्थित बूथ नंबर 111 में छापेमारी की। तीनों जगह पर विजिलेंस को अवैध रूप से रखी गई करीब 15 लाख रुपये की सिगरेट बरामद हुई।
विजिलेंस डीएसपी दीपक यादव इस मामले की जांच कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान विभाग कुल 1 लाख 45 हजार सिगरेट बरामद हुईं हैं। जिसमें ब्रांड समेत देशी और विदेशी सिगरेट शामिल हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। विजिलेंस के आला अधिकारी का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जांच में पता लगाया जाएगा कि इन सिगरेटों को एमआरपी के बिना यहां कैसे बेचा जा रहा था। साथ ही इसकी भी जांच होगी कि क्या कहीं नकली सिगरेट चंडीगढ़ में तो नहीं बनाई जा रही है।