{"_id":"57e7e8454f1c1bf80a573cc9","slug":"fake-call-of-kidnapping-a-women-sp-dsp-ran","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण की झूठी कॉल से मचा हड़कंप, SP-DSP तक दौड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के अपहरण की झूठी कॉल से मचा हड़कंप, SP-DSP तक दौड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब युवती के अपहरण की झूठी कॉल आई। एसपी और डीएसपी तक दौड़ते नजर आए। शनिवार रात सेक्टर 17 से युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएचओ से लेकर एसपी तक सभी मौके पर पहुंचे। छानबीन में युवती के अपहरण की पुष्टि नहीं हुई।
नीलम पुलिस चौकी में डीडीआर दर्ज कर ली गई है। शनिवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने फोन किया कि सेक्टर 17 सिटी हार्ट होटल के पास से दो युवक एक लड़की का काले रंग की जेन कार में अपहरण कर भागे हैं। किडनैपिंग की सूचना पाते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पूरे शहर में मैसेज फ्लैश करवा दिया गया। किडनैपिंग की सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी नवदीप बराड़, डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल , डीएसपी क्राइम पवन कुमार , एसएचओ रंजीत सिंह व चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए।
काल करने वाले व्यक्ति को बुलाकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने होटल के आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरे खंगलने शुरू कर दिए। लेकिन पुलिस को सीसीटीवी या आसपास के किसी अन्य व्यक्ति से किडनैपिंग की कोई जानकारी नहीं मिली। रात के करीब 10.30 बजे तक पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे रहे। लेकिन किडनैपिंग जैसी कोई बात सामने नही आई। अधिकारियों ने बताया कि शायद सूचना देने वले को गलतफहमी हो गई थी।