फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fail students beaten topper school girl at patiala

फेल होने की भड़ास निकालने के लिए युवकों ने अपनाया वो तरीका, मां बाप सन्न

Sat, 27 May 2017 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sat, 27 May 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
fail students beaten topper school girl at patiala
फेल युवकों ने की टॉपर की पिटाई
तीन युवकों ने दसवीं के परीक्षा परिणाम में फेल होने की भड़ास निकालने के लिए वो तरीका अपनाया, देखकर सभी के होश उड़ गए। घटना पंजाब के पटियाला की है। दसवीं की परीक्षा में नकल न करवाने पर फेल हुए छात्रों ने स्कूल की टॉपर छात्रा की सरेआम पिटाई कर दी। छात्रा से मारपीट करने वाले तीन छात्रों और सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार करने के आरोप में स्कूल के क्लर्क को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल किसी पर केस दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
स्‍कूल के प्रिंसिपल जगजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने स्कूल में हुए झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। थाना भादसों के प्रभारी बिक्कर सिंह सोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल के कर्मचारी सहित मारपीट करने वाले तीन छात्रों को थाने में लाकर पूछताछ की है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छात्रा ने सुबह की थी फंदा लगाने की कोशिश
पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में नकल कर पास होने के सोशल मीडिया पर झूठे प्रचार होने से परेशान छात्रा ने शुक्रवार सुबह वीरपाल कौर ने घर में ही फंदा लगाने की कोशिश की थी लेकिन परिवार के सदस्यों ने उसे देख लिया और ऐसा कदम उठाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी छात्रों और स्कूल का क्लर्क गिरफ्तार

fail students beaten topper school girl at patiala
Demo pic
टोहड़ा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा के परिणाम में गांव रामपुर साहीएवाल की छात्रा वीरपाल कौर 81 फीसद अंक लेकर स्कूल की टॉपर रही है। छात्रा ने आरोप लगाया कि दसवीं की परीक्षा के दौरान स्कूल के क्लर्क ने अपने एक रिश्तेदार को पेपर में नकल करवाने को उसे कहा था लेकिन उसने मना कर दिया था।

छात्रा ने कहा कि अब परीक्षा परिणाम आया तो क्लर्क के रिश्तेदार के बच्चे फेल हो गए। फेल होने की रंजिश में छात्रों और क्लर्क ने सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार किया कि यह लड़की परीक्षा में नकल करके पास हुई है। वीरपाल कौर ने बताया कि इससे परेशान होकर उसने स्कूल प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की थी।

छात्रा ने बताया कि प्रिंसिपल जगजीत सिंह ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को स्कूल बुलाया था। स्कूल आने पर फेल हुए छात्रों ने उसे गालियां दी और मारपीट की। इस घटना के बाद प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपी छात्रों और क्लर्क को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed