{"_id":"dc9ad6caf9a743a1c4fd01d7204f780c","slug":"fail-student-in-cbse-12th-class-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं में फेल होने पर ट्रेन के आगे कूदकर छात्रा ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं में फेल होने पर ट्रेन के आगे कूदकर छात्रा ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 27 May 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
12वीं कक्षा के सीबीएसई के रिजल्ट में फेल होने के बाद से परेशान चल रही शिमलापुरी राधा स्वामी रोड स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर की रहने वाली मिशा (18) ने बुधवार की शाम को ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
मिशा के ट्रेन के आगे कूदते ही इलाके के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक युवती की जेब से पर्ची मिली। जिसपर उसके घर का फोन नंबर लिखा था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
थाना जीआरपी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मिशा के पिता पवन कुमार की कुछ समय पहले मौत हो गई है। वह ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की 12वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
सोमवार को रिजल्ट आने पर उसे पता चला कि वह फेल हो चुकी है। इसके बाद से वह परेशान थी। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की।
बुधवार दोपहर को वह बिना किसी को बताए घर से आ गई और आत्म पार्क के पास स्थित रेलवे लाइनों पर ट्रेन के आगे कूद गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।