फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   factory worker dies after body filled air with compres in rewari

3 साथियों ने कंप्रेशर से पेट में भर दी हवा, आंतें फटी और हो गई युवक की मौत

Sat, 04 Aug 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/बावल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/बावल (हरियाणा) Updated Sat, 04 Aug 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
 factory worker dies after body filled air with compres in rewari
सांकेतिक तस्वीर
बावल औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की उसके तीन साथियों ने गुदा द्वार में एयर कंप्रेशर लगाकर पेट में हवा भर दी। हवा के दबाव से कर्मचारी की आंतें फट गईं। कंपनी प्रबंधन कर्मचारी को निजी अस्पताल ले गए, वहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कंपनी के तीन कर्मचारियों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


कर्मचारी रात को शिफ्ट में काम करने गया था। कसौला पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार हो गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के एटा के गांव इब्राहिमपुर नगारिया निवासी 19 वर्षीय मोहित बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-14 में स्थित पैरामाउंट सूरजमाल्ट लिमिटेड कंपनी में काम करता था। गुरूवार रात को वह कंपनी में नाइट शिफ्ट में गया था। शुक्रवार सुबह शिफ्ट छोड़ने से पहले करीब साढे़ पांच बजे उसके साथ कार्य करने वाले तीन अन्य कर्मचारियों अलवर निवासी कंपनी कर्मचारी राजेश कुमार, मुरारीलाल और मुकेश कुमार ने पकड़कर उसके गुदा द्वार में एयर कंप्रेशर लगाकर हवा भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एयर प्रेशर अधिक होने के कारण चंद मिनटों में उसकी पेट की आंतें फट गईं। वह बेसुध होकर गिर पड़ा। कंपनी प्रबंधन उसको अस्पताल लेकर गया। सूचना मिलने के बाद घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल भी कंपनी और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले को बेहद संवेदनशील मानकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

पिता ने लगाया मारपीट तथा हत्या का आरोप, मामला दर्ज दो गिरफ्तार

 factory worker dies after body filled air with compres in rewari
सांकेतिक तस्वीर
मोहित कुमार गांव पातूहेड़ा में अपने परिवार सहित रहा रहा था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता जयपाल सिंह ने अलवर के गांवा मुंडावर निवासी कंपनी कर्मचारी राजेश कुमार, मुरारीलाल और मुकेश कुमार पर मारपीट का आरोप लगाकर उनके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

शिकायत में पिता ने बताया कि तीनों कर्मचारी उसके बेटे के साथ बिना वजह झगड़ा करते थे। जब उसने इसका विरोध किया तो दो दिन पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसी कारण आरोपियों ने एयर कंप्रेशर चलाकर उसकी हत्या कर दी। कसौला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले में नामजद राजेश कुमार और मुरारीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में नामजद मुकेश कुमार घटना के बाद फरार हो गया। 

मृतक के पिता की शिकायत पर तीनों साथी कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विनोद कुमार, कसौला, थाना प्रभारी  

दो लीटर से अधिक हवा नहीं सह सकती आंतड़ी
शरीर में हवा की मात्रा आंतड़ियों के आकार पर निर्भर करती है। बड़ी आंतड़ियां अधिकतम तीन लीटर तक हवा सहन कर सकती है। छोटी आंतड़ियां दो लीटर तक हवा सहन कर सकती हैं। एयर प्रेशर अधिक होने से आंतड़ी फटी है। इसी कारण श्रमिक की मौत हुई है। - डॉ. एसपी यादव, एमडी पुष्पांजलि अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed