{"_id":"5a4f2d4a4f1c1b273c8b4d20","slug":"facebook-girl-friend-raped-in-delhi-on-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FB पर दोस्ती करके तबाह हो गई जिंदगी, नए साल का जश्न मनाने ले गया और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
FB पर दोस्ती करके तबाह हो गई जिंदगी, नए साल का जश्न मनाने ले गया और...
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर अंजान युवक से दोस्ती करना लड़की को इतना महंगा पड़ा कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई। वह उसे नए साल का जश्न मनाने ले गया। फिर उसने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
लड़की हरियाणा के बहादुरगढ़ की है, जबकि वारदात दिल्ली के एक होटल में अंजाम दी गई। आरोपी युवक ने किसी को कुछ बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी गई। युवती ने हरियाणा पुलिस को शिकायत की तो उसे दिल्ली भेज दिया। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर घटनास्थल दिल्ली का था तो बहादुरगढ़, हरियाणा पुलिस को इस मामले मे जीरो एफआईआर दर्ज करनी चाहिए थी। जीरो एफआईआर को दिल्ली पुलिस को भेजना चाहिए थे। बताया जा रहा है कि मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

फेसबुक पर दोस्ती करके फंसाया था जाल में
Gang rape
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक का नाम सन्नी है और वह आईजीआई एयरपोर्ट पर स्थित एक होटल में सीनियर पद पर नौकरी करता है। उसकी पिछले वर्ष बहादुरगढ़ में रहने वाली युवती सिया (बदला हुआ नाम, 22) से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।
इसके बाद फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने सिया को नए वर्ष का जश्न मनाने के बहाने एक जनवरी को दिल्ली बुलाया था। आरोप है कि वसंतकुंज इलाके में स्थित एक होटल के पास युवती को बंधक बना लिया। आरोपी सन्नी ने शराब के नशे में सिया के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने युवती को दो जनवरी की छोड़ा। किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत बहादुरगढ़ पुलिस को की। बहादुरगढ़ पुलिस सिया को लेकर वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस पहुंची। फिलहाल वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।