फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   facebook girl friend rape

FB पर अंजान से दोस्ती करके तबाह हो गई लड़की की जिंदगी, होटल ले गया और...

Fri, 11 Aug 2017 10:24 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 11 Aug 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
facebook girl friend rape
Facebook crime
फेसबुक पर अंजान युवक से दोस्ती करना लड़की को इतना महंगा पड़ा कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई। युवक उसे होटल में ले गया और फिर उसकी इज्जत लूट ली। घटना पंजाब के मोहाली की है। करीब डेढ़ महीना पहले फेसबुक पर दोनों फ्रेंड बने थे। इसके बाद दोनों में थोड़ा विश्वास बढ़ा और नंबर एक्सचेंज हो गए। रोजाना बात होने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान लड़की पासपोर्ट का कोई काम करवाने के लिए चंडीगढ़ आई। दोस्त को इसका पता था। दिन भर वह उसके साथ काम में हेल्प करता था। जब शाम होने लगी तो लड़की को पहले खुद पटियाला छोड़ने की बात करने लगा। लेकिन बाद में वादे से मुकर गया। साथ ही उसे धोखे से होटल में ले गया।
विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि जहां पर उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। लड़की ने इस संबंधी मटौर थाने में लिखित शिकायत दी है। मटौर थाने के एसएचओ गुरमीत सिंह सोहल ने कहा कि आरोपी युवक से उन्होंने फोन पर संपर्क किया। जिसे बुधवार को थाने बुलाया गया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस सारे एंगलों पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पटियाला में आईलेट्स की पढ़ाई कर रही लड़की

facebook girl friend rape
Facebook crime
मटौर थाने पहुंचे लड़की के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़िता मूलरूप से जिला संगरूर के काम की रहने वाली है। उसने नर्सिंग की हुई है। साथ ही पटियाला में  रहकर आइलटे्स की पढ़ाई कर रही थी। उसने कुछ समय पहले विदेश जाने की योजना था। लेकिन उसके पासपोर्ट में कोई गलती थी। जिसको ठीक करवाने के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ आई थी। वहीं, पर उसका फेसबुक फ्रेंड मिल गया। जो कि मोहाली में ही एक प्राइवेट कंपनी पर काम करता है।

पूरा दिन वह उसकी काम में मदद करता रहा। साथ ही उसकी दोस्ती के विश्वास को उसने बनाए रखा। इसी बीच जब शाम को उसने कहा कि वह अपने घर निकलने वाली है तो उसका जवाब था कि वह भी पटियाला साइड जाएगा। ऐसे में रास्ते में उसे छोड़ देगा। लेकिन रास्ते में उसे ही घुमाता रहा। जबकि जब शाम हो गई तो लड़के ने कहा कि वह अब नहीं जा रहा है। ऐसे में उसके पास ही रुक जाए। उसका यहीं पर फ्लैट है। साथ ही सुबह पटियाला के लिए निकल जाए।

लड़की ने कहा कि वह खुद ही गुरुद्वारे में कमरा ले लेगी। सुबह चली जाएगी। लेकिन वह कहने लगा कि वह उसे कमरा दिला देगा। इसके बाद वह उसे कमरा दिलाने के बहाने सेक्टर-70 के नामी होटल में ले गया । जहां पर खुद भी खुद भी रुक गया। इस दौरान उसने शराब पी रखी थी। साथ ही रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। साथ ही धमकियां दी कि अगर मुंह खोला तो इसके घातक नतीजे सामने आएंगे।

रो-रोक कर बोली-आरोपी ने तोड़ा विश्वास

facebook girl friend rape
Facebook crime
जब लड़की थाने पहुंची तो महिला मुलाजिम से उससे केस बारे में पूछताछ शुरू की। इस दौरान लड़की का कहना था कि डेढ़ महीना पहले उनकी दोस्ती हुई थी। इस पर महिला अधिकारी का कहना था कि इतनी जल्दी आपकी दोस्ती मजबूत कैसे हो गई। इसके बाद लड़की की आंखों से आंसू आ गए। इस पर महिला पुलिस ने उसे अपनी नसीहत देना जारी रखी। साथ ही यह विदेश न होने की बात कही थी।

पहले पटियाला गए, फिर यहां पहुंचे थाने
पीड़िता के भाई ने बताया कि घटना के बाद लड़की ने उन्हें सूचित किया। उन्हें लगा कि केस पटियाला में दर्ज होगा। ऐसे में वह पटियाला चले गए। लेकिन पुलिस वालों ने कहा कि उसका केस मोहाली में दर्ज होगा। इसके साथ ही उसकी आर्थिक मदद भी की। साथ ही केस दर्ज करवाने के लिए मोहाली भेजा।

अकेले में की गई पूछताछ
जब लड़की ने आरोप लगाए तो पुलिस ने लड़की से अकेले में पूछताछ की। इस दौरान लड़की के भाई को कमरे से बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed