फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   facebook fraud, fake facebook id, porn photo on facebook is, porn massages on whatsapp, cyber crime

FB पर आईडी है, सावधान रहें! कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो जाए

Mon, 27 Jun 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 27 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
facebook fraud, fake facebook id, porn photo on facebook is, porn massages on whatsapp, cyber crime
Facebook
फेसबुक पर आईडी बना रखी है तो सावधान रहें। वरना आपके साथ भी ऐसा हो सकता है, जैसा इस युवती के साथ हुआ। घटना हरियाणा के रोहतक की है। किसी ने फेसबुक पर एमए की छात्रा की फर्जी आईडी बनाई और युवती की अश्लील फोटो तैयार करके प्रोफाइल पिक लगा दी।
विज्ञापन


बात का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा की चचेरी बहन ने उसे मैसेज करने के आईडी तलाश की। उसे छात्रा की फोटो लगी दो आईडी दिखाई दी। प्रोफाइल खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। इस बारे में उसने तुरंत छात्रा से बातचीत की। छात्रा ने इस बारे में परिजनों को बताया और एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन


एसपी को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि किसी ने उसके नाम में थोड़ा परिवर्तन करके फेसबुक पर उसकी फर्जी आईडी बना दी है। आईडी बनाने वाले ने छात्रा का चेहरा फोटोशॉप के माध्यम से किसी अश्लील फोटो पर लगाकर उसे प्रोफाइल फोटो बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमहिला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच इंस्पेक्टर सुनीता को सौंपी गई है।

फेसबुक आईडी फ्रॉड का मामला यूं सामने आया

facebook fraud, fake facebook id, porn photo on facebook is, porn massages on whatsapp, cyber crime
फेसबुक क्राइम - फोटो : demo pics
छात्रा की फेसबुक आईडी पर उसकी चचेरी बहन भी दोस्त है। चचेरी बहन 19 जून को उसे मैसेज करने के लिए उसकी आईडी सर्च कर रही थी। तभी छात्रा की फोटो लगी एक और आईडी उसके सामने आ गई। इस आईडी को बनाने वाले ने छात्रा के नाम में कुछ परिवर्तन कर रखा था।

एक महीने से आ रही थी फर्जी कॉल और मैसेज
छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी बहन के मोबाइल नंबर पर पिछले एक माह से फर्जी कॉल आ रही थी। कभी कोई कॉल करके बोलता था तो कोई केवल कॉल करता था। छात्रा के व्हाट्स एप नंबर पर भी कुछ लोग अश्लील मैसेज और फोटो भेज रहे थे। इससे छात्रा परेशान थी। छात्रा ने अब सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट पुलिस को सौंप दी है।

कॉल करने वाला बोला लड़की ने दिया नंबर
लगातार फर्जी कॉल और मैसेज से परेशान छात्रा ने एक दिन एक मोबाइल नंबर पर कॉल की। उसे किसी युवक ने रिसीव किया। जब छात्रा ने युवक से पूछा कि उसका मोबाइल नंबर कहां से मिला तो उसने छात्रा के पास एक लड़की का फोटो भेज दिया। युवक ने बताया कि इस लड़की ने उसे उसका नंबर दिया है। युवक ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed