फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   facebook fraud, fake facebook id fraud, cyber crime, dispute in couple due to facebook chatting

पति-पत्नी दे रहे थे एक-दूजे को धोखा, फेसबुक ने मिलन कराया अनोखा

Tue, 07 Jun 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jun 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
facebook fraud, fake facebook id fraud, cyber crime, dispute in couple due to facebook chatting
Facebook - फोटो : Demo Pic
सरकारी नौकरी पर पति, एक आईटी फर्म में अच्छे पद पर पत्नी। दांपत्य जीवन से मन भरा तो दोनों ने फेसबुक पर फ्रेंड बना लिए। दोनों ने एक-दूसरे से बेवफाई कर अलग-अलग fake id बनाई और फेसबुक पर हमसफर ढूंढ लिए चैटिंग करने लगे। चैटिंग पर प्यार बढ़ा तो डेटिंग तक बात पहुंची।
विज्ञापन


डेटिंग पर जाना दंपत्ति को उस समय भारी पड़ा, जब प्रेमी-प्रेमिका समझ कर जिसे डेटिंग करने के लिए पहुंचे तो सामने अपने ही जीवनसाथी को खड़े पाया।  दोनों ही फेक आईडी के जरिए चैटिंग में लगे हुए थे। एक-दूसरे की बेवफाई का पता उनको मुलाकात के दौरान ही लगा। ऑनलाइन दोस्ती और चैटिंग से पैदा हुए इस तमाशे को शहर के सेक्टर-16 के शांतिकुंज पार्क में सबने देखा। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। बेवफाई सामने आने के बाद दोनों के बीच नौबत मारपीट तक भी पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह प्रेमी जोड़ा पिछले 15 दिनों से फेसबुक पर फेक आईडी के जरिए एक-दूसरे से चैटिंग कर रहे थे। तस्वीरें भी अलग-अलग लगा रखी थी। दोनों में दोस्ती हुई और मिलने का प्लान बनाया। सोमवार को यह दोनों शहर के शांतिकुंज पार्क में मिलने के लिए पहुंचे, लेकिन जैसे ही दोनों का एक-दूसरे से सामना हुआ तो होश उड़ गए और झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को मामला शांत कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed