फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   face of theif

ये है धूम थ्री चोर, देखते ही बताएं पुलिस को

Sun, 09 Mar 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Mar 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
face of theif

सेक्टर 22 और 23 के सरकारी मकानों में चोरी करने वाले धूम-थ्री चोर का पुलिस ने स्केच जारी कर दिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही लोगों से मदद भी मांगी है। पुलिस ने स्केच सेक्टर 22 चौकी में तैनात कांस्टेबल राजेश की निशानदेही पर बनाया है। इसने 25 फरवरी की हुई चोरी के समय वह चोर के पीछे भागा था।

चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि अगर इस स्केच वाला युवक किसी को दिखाई देता है तो तुरंत सेक्टर 17 थाना प्रभारी और पुलिस कंट्रोल रुम को जानकारी दे।

चंडीगढ़ पुलिस ने जिस चोर का स्केच जारी किया है उसने सेक्टर 23 के मकान नं 22 और 183 में चोरी की वारदात को अंजाम देकर गहने और नगदी पर हाथ साफ कर रखा है।
विज्ञापन


22 फरवरी को चोर ने सेक्टर 23 के मकान नं 183 का दिनदहाड़े ताले तोड़े। मकान मालिक दीपांकर ने पुलिस को बताया था कि चोर घर से सोने की चेन, गोल्ड पिन, सोने की अंगूठी, कानों के टॉपस, मंगलसूत्र, चांदी के गहने और चार हजार नगदी पर हाथ साफ कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फरवरी को चोर ने सेक्टर 23 के मकान नं 22 में वारदात को अंजाम दिया। डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार ने बताया था कि वह शादी में यमुनानगर गए हुए थे। जब वापिस आए तो चोर ने ताले तोड़कर घर से सोने का सेट, चार जोड़ी चांदी के पंजेब चोरी हो रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed