फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Extortion sought from two jewelers in Bathinda

बठिंडा: जेल में बंद आरोपी ने फोन कर दो ज्वेलर्स से मांगी रंगदारी, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Sun, 20 Mar 2022 05:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 05:23 PM IST
सार

थाना कोतवाली के एएसआई चरणजीत सिंह और थाना नेहियांवाला के एएसआई कौर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Extortion sought from two jewelers in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदकोट केंद्रीय जेल में बंद एक आरोपी ने मोबाइल से फोन कर बठिंडा के दो ज्वेलर्स से रंगदारी की मांग की। मामला सामने आने पर थाना नेहियांवाला पुलिस ने पीड़ित सुखविंदर सिंह लक्खी ज्वेलर गोनियाना और प्रिंस ज्वेलर के मालिक संजीव कुमार के बयान पर कोतवाली पुलिस ने जेल में बंद तरसेम सिंह और उसकी पत्नी हरप्रीत कौर, राजदीप सिंह निवासी नयोर जिला बठिंडा के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस ज्वेलर्स के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि 19 मार्च को उसे तरसेम सिंह नामक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वो गैंगस्टर बोल रहा है। उसे पैसों की सख्त जरूरत है। इसीलिए उसे पैसे भिजवाए जाएं। अगर पैसे न दिए तो जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त आरोपी उससे जबरन वसूली करना चाहता है जबकि वह उसे जानता तक नहीं है। 
विज्ञापन


एक अन्य मामले में थाना नेहियांवाला पुलिस को दी गई शिकायत में लक्खी ज्वेलर्स गोनियाना के मालिक सुखविंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी तरसेम सिंह ने उसे फोन कर 80 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी है कि उसने रंगदारी न दी तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा। थाना कोतवाली के एएसआई चरणजीत सिंह और थाना नेहियांवाला के एएसआई कौर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गोनियाना मंडी स्थित लक्खी ज्वेलर में दो साल पहले 24 सितंबर की शाम सात बजे के करीब छह लुटेरों ने करोड़ों रुपये की लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। उससे असलहे के दम पर दो किलो करीब सोना, पांच किलो चांदी और सवा लाख के करीब नकदी लूट ली थी। लूटे हुए माल की कीमत सवा करोड़ बताई गई थी। 


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का काफी सामान बरामद कर लिया था। थाना कोतवाली के एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तरसेम सिंह के खिलाफ शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्दी ही आरोपी तरसेम को फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed