{"_id":"60da2ef77e11a0703b584de9","slug":"ex-serviceman-killed-in-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में वारदात: ट्रक चालकों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व सैनिक को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट में वारदात: ट्रक चालकों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व सैनिक को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 29 Jun 2021 01:56 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:56 AM IST
सार
पंजाब के पठानकोट में पूर्व सैनिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल, पूर्व सैनिक रात में ट्रक चालकों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचा था। वारदात पठानकोट के कीड़ी गंडियाल गांव की है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के गांव कीड़ी गंडियाल में ट्रक चालकों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व सैनिक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव ठाकुरपुर निवासी 46 वर्षीय राजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। सूचना के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, स्थानीय विधायक जोगिंदर पाल, एएसपी आदित्य और एसपी (देहात) पीएस विर्क ने भी मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई गोल्डी ठाकुर ने बताया कि रविवार को रात साढ़े 8 बजे नजदीकी गांव बस्सी प्रह्लादपुर निवासी जगजीत सिंह जग्गा राजिंदर के पास आया और कहने लगा कि अमृतसर निवासी उसके ट्रांसपोर्टर दोस्त के ट्रक ड्राइवर का एक्सीडेंट हो गया है। तुरंत वहां जाकर ड्राइवर का इलाज करवाना है।
विज्ञापन
जग्गा और राजिंदर गांव कीड़ी स्थित न्यू वेव स्टोन क्रशर पर पहुंचे तो वहां घायल ड्राइवर नहीं था। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली की ड्राइवर को अन्य ट्रक चालकों ने पीटा है। वह अन्य ड्राइवरों से इस संबंध में बात करने गए तो उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान जग्गा वहां से भाग गया। लेकिन राजिंदर को घेर लिया। राजिंदर के भाई ने बताया कि सुबह तक जब राजिंदर नहीं पहुंचा तो उन्होंने फोन मिलाया, जो बंद आ रहा था। जग्गा को फोन कर पूछा तो उसने रात की सारी बात परिवार को बताई। जिसके बाद परिवार और गांव के लोग जग्गा को घटनास्थल पर लेकर पहुंचे तो उसी जगह गड्डे में राजिंदर का शव पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
थाना सदर पुलिस ने 4 ट्रक जब्त किए हैं। सरपंच सतीश कुमार का कहना है कि कत्ल करने वाले आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे। उन्होंने बताया कि राजिंदर का छोटा बच्चा है। पुलिस परिवार को इंसाफ दिलवाए। मौके पर पहुंचे विधायक जोगिंदर पाल ने पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपियों को जल्द काबू करने को कहा। एसपी (देहात) पीएस र्विक का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को दबोचा जाएगा।