{"_id":"56ed61e44f1c1bd45b8b4e86","slug":"ex-ig-gakhad-s-son-gakhad-s-son-victim-in-rape-case-police-fails-in-arrest-ex-ig-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप केसः पंजाब के पूर्व IG के बेटे तक पहुंचने में पुलिस नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप केसः पंजाब के पूर्व IG के बेटे तक पहुंचने में पुलिस नाकाम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी शामलाल गक्खड़ के बेटे को गिरफ्तार करने में पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है। पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने, कॉल डिटेल्स निकालने के अलावा उसके दोस्तों से पूछताछ करने के बावजूद खाली हाथ है। विदित रहे कि एक महिला ने सेक्टर-39 थाने में पूर्व आईजी गक्खड़ के बेटे विक्रमजीत के खिलाफ रेप की शिकायत दी थी। फिर पुलिस ने लंबी जांच के बाद उस पर एफआईआर दर्ज की थी।
एसएसपी से मिले पूर्व आईजी गक्खड़
डीएसपी साउथ नवदीप बराड़ के अनुसार पूर्व आईजी शामलाल गक्खड़ चंडीगढ़ आकर एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह से मिल चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने बेटे के बारे में जानकारी न होने की बात बताई।
साथ ही पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया। गौरतलब है कि महिला ने विक्रमजीत पर शादी का झांसा देकर उससे रेप करने और बाद में उसकी जायदाद पर भी कब्जा करने के अलावा मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। कॉल ट्रेस के आधार पर छापामारी कर रही है। आरोपी को जल्द ही काबू किया जाएगा।
- नवदीप बराड़, डीएसपी साउथ