फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ex-armyman Murdered his wife in Kapurthala of punjab

कपूरथलाः पूर्व फौजी ने की पत्नी की हत्या, तरीका बेहद खौफनाक...अपने पेट में भी मारा चाकू

Wed, 12 Dec 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला ( पंजाब) Updated Wed, 12 Dec 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Ex-armyman Murdered his wife in  Kapurthala of punjab
सांकेतिक तस्वीर

शक में एक पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के पेट में चाकू से कई वार किए। घटना पंजाब के कपूरथला का है। वहीं आरोपी ने अपने पेट में भी चाकू से कई वार किए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


 60 वर्षीय रिटायर्ड फौज जोगिंदर सिंह अजीत नगर में किराए के मकान में अपनी 55 वर्षीय पत्नी निर्मल कौर, पुत्रवधु और 19 वर्ष की दोहती के साथ रह रहा है। पुलिस के अनुसार जोगिंदर सिंह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। वारदात की रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। रात करीब 12 बजे जोगिंदर सिंह ने निर्मल कौर के पेट में चाकू से कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पत्नी की हत्या के बाद जोगिंदर सिंह ने अपने पेट में भी चाकू से कई वार किए। घटना को अंजाम देने से पहले जोगिंदर सिंह ने अपनी पुत्रवधु और दोहती को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह के अनुसार जोगिंदर सिंह शक्की किस्म का इंसान है और वह अपनी पत्नी पर शक करता था। हत्या के पीछे भी पुलिस जांच में शक ही सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से उसके घर में अक्सर झगड़ा रहता था। उसका बेटा इटली में रहता है। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जख्मी होने की वजह से आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इलाज के बाद उसे हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।

बहू, दोहती को कमरे में बंद कर देता था आरोपी

पड़ोसियों के अनुसार जोगिंदर सिंह अजीब किस्म का इंसान है। वह जब भी कभी अपनी पत्नी के साथ बाहर जाता था तो अपनी पुत्रवधु और पोती को कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगाकर जाता था। जब यह घटना हुई, उस समय भी जोगिंदर सिंह के घर में झगड़ने की आवाजें आ रही थी। उसकी पुत्रवधु और दोहती बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed