फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   every night girl raped

शादी के बहाने ले गया, हर रात कराया रेप

Sun, 06 Jul 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Sun, 06 Jul 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
every night girl raped

शादी के बहाने जो दोस्त उसे घर से भगा ले गया था, उसी ने दोस्तों से युवती का बार-बार रेप कराया। ये शर्मनाक वारदात सामने आई पंजाब के खरड़ इलाके के एक गांव में। पुलिस ने इस संबंध में अस्पताल में भर्ती पीड़िता की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के विरुद्ध दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और पुलिस आरोपियों की काल डिटेल्स निकलवा रही है। पुलिस के मुताबिक युवती के ठीक होने पर बताए ठिकानों पर छापा मारकर आरोपी पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन

पीड़िता के बयान दर्ज

every night girl raped

जांच अधिकारी नायब सिंह के अनुसार अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बयान दर्ज कराया है कि पिता एक धार्मिक स्थल पर सेवा करते हैं। जहां गांव दुबाली निवासी रविंदर कौर का अक्सर आना जाना था। वह उनके घर भी आती-जाती थी।

इस कारण अच्छी पहचान हो गई। रविंदर कौर ने 19 वर्षीय पीड़िता को एक माह पूर्व मंगी नामक युवक से मिलवाया, जो राज मिस्त्री था। दोनों में दोस्ती करवा दी और कहा कि वह इन दोनों का विवाह करा देगी।

वह उनकी बातों में आ गई। 19 जून को रविंदर कौर ने उसे फोन कर विवाह के लिए घर से भागने के लिए कहा। और कहा कि घर में जो भी जमा पूंजी है उठा लाए। वह लोग गांव के ही बस स्टाप पर उसका इंतजार करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के गांव काला अंब ले गया

every night girl raped

पीड़िता ने बताया कि वह घर में रखे 25 हजार रुपये एवं कुछ सोने के गहने उठा ले गई। बस स्टॉप पर मंगी एक कार में आया, जिसमें रविंदर कौर एवं एक अज्ञात व्यक्ति भी बैठा था। वह भी उनके साथ बैठकर चल दी।

आरोपी गांव लांडरां से होते हुए मोहाली गए एवं कई होटलों में कमरा लेने के प्रयास किए। लेकिन मामला संदिग्ध लगने के कारण किसी ने भी उन्हें किराए पर कमरा नहीं दिया। फिर उन लोगों ने सोहाना गांव के गुरुद्वारा साहिब में रात गुजारी तथा सुबह होते ही 20 जून को वह उसे हिमाचल प्रदेश के गांव काला अंब ले गया। जहां अशो नामक व्यक्ति की किराने की दुकान की छत पर एक कमरे की व्यवस्था कर वहां रहने लगे।

विज्ञापन

मंगी, अशोक एवं अज्ञात युवक ने किया रेप

every night girl raped

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पहले तीन दिन मंगी उसके साथ बिना मर्जी के जबरन दुराचार करता रहा। उसके बाद जब वह विरोध करने लगी, तो वहां रसोई संभालने वाली एक अज्ञात महिला ने उसे जबरन कैद कर रखा था।

उससे मारपीट की जाने लगी। इन लोगों ने उसके सारे रुपये एवं गहने भी छीन लिए। इसके बाद मंगी, अशोक एवं अज्ञात युवक मिलकर उससे दुराचार करते रहे। उसे यातनाएं दी जाने लगीं। 2 जुलाई को उसके कमरे में उससे अमन नामक युवक मिला, जिसे उसने सारी आपबीती सुनाई।

सारी बात पुलिस के सामने आ गई

every night girl raped

पुलिस के दिए बयान में उसने बताया कि वह एक दिन अमन की मदद से वहां से भाग निकली। अमन उसे उसके गांव के बाहर छोड़कर चला गया। वह जैसे-तैसे घर पहुंची। शर्मिंदगी के चलते उसके परिजन इस बात को छिपाने लगे, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सारी बात पुलिस के सामने भी आ गई। पुलिस ने युवती की चिकित्सा जांच के आधार पर पांचों लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

सदर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह धनौया के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपियों के कॉल डिटेल्स के आधार पर उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस युवती के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। अस्पताल से छुटटी मिलते ही युवती के बताए स्थानों एवं आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed